🌐 View in English
ICAR-CIRC Meerut ✕
🏠 मुख पृष्ठ
संपर्क
Event ⚡ Important 📅 16 July 2026, 04:50 PM ⏳ Valid till: 30 Apr 2027

भा.कृ.अनु.प.–केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में 98वाँ स्थापना दिवस का सीधा प्रसारण धूमधाम से मनाया गया


मेरठ (16 जुलाई, 2026): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के 98वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ अशोक कुमार मोहंती के निर्देशन में भाकृअनुप–केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा सम्मेलन कक्ष एवं समिति कक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत किसान शैक्षणिक भ्रमण एवं किसान-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आए 180 किसानों तथा संस्थान के 120 अधिकारियों, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
📎
Attachment
📥 Download
← Back to News